BPSC TRE 2 का इंतजार हुआ खत्म, आवेदन और परीक्षा की तिथि की आधिकारिक रूप से हुई घोषणा।

BPSC TRE 2 : बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए इसी वर्ष से परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। शिक्षक भर्ती के लिए इस वर्ष में आवेदन लिए गए थे और परीक्षा का आयोजन अगस्त में कराया गया, जिसकी प्रक्रिया बीते 2 नवंबर को औपबंधिक नियुक्ति पत्र बांटने के बाद लगभग पूरी हो चुकी है। प्रथम चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज प्रेस वार्ता के दौरान BPSC के अध्यक्ष ने आने वाले शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 2 के बारे में जानकारी दी।

BPSC TRE 2 के लिए आवेदन।

BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया की बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती BPSC TRE 2 की प्रक्रिया कल यानी 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी। शिक्षक भर्ती के लिए सबसे पहले 5 नवंबर से 14 नवंबर तक अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन का अवसर दिया जाएगा, विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अभ्यर्थी 10 नवंबर से 25 नवंबर तक ऐप्लिकेशन को पूरे तरीके से भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार में दाखिल खारिज को लेकर नया नियम लागू! अब नहीं चलेगा यह बहाना।

अतुल प्रसाद ने स्पष्ट करते हुए बताया कि इस बार BPSC TRE 2 में पिछली बार की तरह तिथि में किसी तरह का विस्तार नहीं किया जाएगा। त्रुटि होने की स्थिति में अभ्यर्थी भुगतान से पहले त्रुटि को ठीक कर सकेंगे एक बार भुगतान प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को दोबारा एडिट नहीं कर सकेंगे। पेमेंट के बाद भी त्रुटि होने की स्थिति में अभ्यर्थी नया रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं।

BPSC TRE 2 की एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव।

पिछली बार हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो पेपर देना पड़ा था। परंतु इस बार BPSC TRE 2 में आयोग द्वारा संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को सिर्फ एक पेपर देना होगा। इस पेपर में दो भागों में कुल 150 प्रश्न होंगे। पहले भाग में 30 प्रश्न भाषा से संबंधित होंगे, 30 प्रश्नों में 8 प्रश्न अंग्रेजी के और 22 प्रश्न हिंदी भाषा से होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पहला भाग को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा इसमें उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम आठ अंक प्राप्त करने होंगे। भाषा के 30 प्रश्नों के अलावा 120 प्रश्न होंगे जो सामान्य अध्ययन और अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषयों से संबंधित होंगे इन्हें 120 अंकों के प्रश्न के आधार पर मेरिट तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा बयान, बिना किसी गारंटी 5% के ब्याज पर मिलेगा लोन।

BPSC TRE 2 के परीक्षा की तिथि।

प्रेस वार्ता के दौरान अतुल कुमार ने बताया कि अगले माह 7 से 10 दिसंबर तक BPSC TRE 2 का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आयोग की ओर से कट ऑफ तिथि 25 नवंबर रखी गई है। इस बहाली प्रक्रिया में पिछली बार की तरह रिपेयरिंग कैंडिडेट्स को मौका नही मिलेगा। आधिकारिक तौर पर भर्ती के लिए सीटों की संख्या को लेकर किसी भी प्रकार की स्पष्टीकरण नहीं आई है, पर मिल रहे जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगभग 1 लाख से अधिक सीटों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। संभावना जताई जा रही है कि आज रात तक BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञप्ति देखने को मिल सकता है।

Join Us

Leave a Comment