राजधानी पटना की बढ़ेगी रौनक, जल्द ही बन कर तैयार होगा बहुमंजिला बापू टावर

बहुत जल्द राजधानी पटना की रौनक बढ़ती नजर आएगी। भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सूबे के सीएम नीतीश ने इसकी घोषणा की है। ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बहु मंजिला बापू टावर बनकर तैयार होगा। बता दें कि आज ही सीएम नीतीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसके डिजाइन को भी सबके समक्ष प्रस्तुत किया है।

सीएम नीतीश ने इसके प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम चीजों को विस्तार से बताया है। बापू टावर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को समर्पित रहेगा। इसके बनने से पटना की रौनक बढ़ेगी। यह राजधानी पटना के गर्दनीबाग में 6 मंजिला होगा और यह 7 एकड़ के एरिया में बनेगा।

बापू टावर को आधुनिक तकनीक से बनाते हुए, इसे भूकंपरोधी बनाया जाएगा। ऐसा अनुमान है, कि इस टावर को इसी साल के अंत तक बनाया जाएगा। बापू टावर को बनाने में 85 करोड़ की लागत आएगी। बापू टावर में गांधी से जुड़ी तमाम चीजों को सहेज कर रखा जाएगा, जिसका लोग दीदार करेंगे।

बापू टावर में लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए, इसमें लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। मुख्यमंत्री ने गांधी जी के विचारों को लोगों को अनुकरण करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा– “इसका अनुकरण करते हुए हमारी सरकार ने महिला उत्थान, शराबबंदी, सामाजिक कुरीति उन्मूलन कार्य किये है, इसे भी प्रदर्शित करें।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा मेरी अपेक्षा है कि बापू टावर जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाए।

Join Us

Leave a Comment