ये है देश की सबसे लंबी फैमिली, खुद लंबाई 7 फ़ीट से ज़्यादा तो बेटी है 6 फ़ीट 4 इंच

जब बात हाइट की हो और पुणे के कुलकर्णी फ़ैमिली का नाम ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। जिसने सबसे अधिक हाइट का रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। पुणे की “कुलकर्णी फ़ैमिली‘’ जिसे भारत का सबसे लंबा परिवार भी कहा जाता है। ‘कुलकर्णी फ़ैमिली’ के हर मेंबर की हाइट तकरीबन 6 फ़ीट से ऊपर है। जिसमें 15 साल का बच्चा भी शामिल है।

भारत में आम तौर पर लोगों की औसत लंबाई साढ़े 5 से साढ़े पांच फ़ीट तक होती है। वहीं पुणे की ‘कुलकर्णी फ़ैमिली’ की औसतन हाइट 6 फ़ीट से भी ज्यादा है। इस फैमिली ने चार मेंबर है। माता-पिता और उनकी दो बेटियों को मिलाकर कुल लंबाई 26 फ़ीट है।

कुलकर्णी फैमिली का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। पुणे में रहने वाली इस परिवार के मुख्य सदस्य शरद कुलकर्णी हैं। शरद की लंबाई 7 फ़ीट 1.5 इंच है, जबकि उनकी पत्नी संजोत की लंबाई 6 फ़ीट 2.6 इंच लंबी हैं। भारत के सबसे लंबे कपल का रिकार्ड भी इन्हीं दंपतियों के नाम दर्ज है।

शरद और संजोत कुलकर्णी की तरह ही दोनों बेटियां की भी लंबाई बहुत है। बड़ी बेटी मुरूगा की लंबाई 6 फ़ीट 1 इंच है, जबकि छोटी बेटी सान्या 6 फ़ीट 4 इंच लंबी हैं। कुल मिलाकर परिवार का हर सदस्य ऊंचाई के मामले में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

बता दें कि पुणे का यह परिवार अपनी संयुक्त ऊंचाई का नया विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। परिवार के चारों सदस्यों की कुल लंबाई 26 फ़ीट है। वर्तमान में ‘गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में यह परिवार शामिल होने ही वाला है।

Join Us

Leave a Comment