बिहार में प्रकृति का रंग देखना है तो घूम आए मंझार कुंड, तेल्हार झरना और करकट झरना

हम अक्सर बिहार के इतिहास के बारे में बात करते है। वहा की शिक्षा और संस्कृति के बारे में बात करते है। लेकिन वहा की खूबसूरत प्रकृति के बारे में बात करना भूल जाते है। पर यकीन मानिए बिहार, भारत का प्राकृतिक गौरव है। बिहार में प्राचीन खजानों के अलावा प्राकृतिक नजारों का भी भंडार है। पर्यटकों को यहां के प्राकृतिक नजारों को भी निहारने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं बिहार के ठंडे-ठंडे पानी के झरनों के बारे में।

मंझर कुंड

बिहार के रोहतास जिले में सासाराम से मंझर कुंड की दूरी महज चार किमी की है। इस झरने का पानी काफी ठंडा गर्मी के तपिश वाले मौसम से निजात दिलाता है। पर्यटक यहां ज्यादातर अगस्त और सितम्बर में आना चाहते हैं। क्योंकि इस महीने में यह झरना पानी से लवालव भरा हुआ होता है।

पहाड़ से गिरते पानी को निहारना रोमांचक एहसास देता है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी जहां झरना काफी सुर्खिया बटोर रहा है. इसे देखने के लिए इन दिनों बिहार ही नहीं अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। कैमूर पहाड़ी पर तीन किमी की परिधि में अवस्थित मांझर व धुआं कुंड राज्य के रमणीक स्थानों में महत्व रखता है। अगर आप अपना वीकेंड किसी अच्छी जगर बिताना चाहते हैं तो बिहार के मंझर कुंड जरूर जाएं।

तेल्हार झरना

कैमूर की पहाड़ियां तेल्हार झरने के लिए भी काफी जानी जाती है। इस झरने के आस पास का वातावरण इतना सुगम है कि आपको अपनी ओर मंत्रमुंध कर लेता है। ठंडे पानी के वाटरफॉल के साथ यहां पर मां मुदेशेश्वर का मंदिर भी है। जहां पर हर साल लाखों की सख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा यहां पास में ही करमचट डैम भी स्थित है। जो पूरी तरह से प्राकृतिक है यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे मानो आप सच में प्राकृति की गोद में बैंठे हैं।

करकट झरना

बिहार के कैमूर जिले में कैमूर पहाड़ी में स्थित करकट झरना राज्य के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय झरनों में से एक है। घने वनस्पति, और विविध वन्यजीवन से घिरे हुए करकट झरने के आसपास वन्यजीव अभयारण्य भी मौजूद है, जहां आप पक्षियों, जानवरों और पौधों की कई लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं।

झरने का पानी नीचे गिरने के बाद एक जलाशय का रूप ले लेता है , जहां पर्यटक नौकायान, तैराकी, और फिशिंग का आनन्द ले सकते हैं। यदि आप एक उत्साहजनक अनुभव की तलाश में हैं, तोबेहतर होगा कि, आप वीकेंड के दौरान करकट वाटरफॉल की प्राकृतिक सुन्दरता को खोज सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment