राजधानी पटना में गंगा के जलतरंगों पर सफर करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर है। 8 अक्टूबर 2021 से फ्लोटाफे क्रुजेज के द्वारा गंगा में M V Alfa के नाम का एक पानी जहाज को चलाया जाना है। कुल 300 रुपये की राशि दे कर पर्यटक 2 घंटे तक गंगा के जलतरंगों पर सैर का लुफ़्त ले सकेंगे। सप्ताह के 7 दिन जहाज का संचालन किया जाएगा।
यह पानी जहाज का दोपहर 4:30 से शाम के 6:30 बजे तक परिचालन किया जाएगा। पानीजहाज 2 घंटे के गंगा में 6 Km का सफर कराएगा। जहाज NIT घाट से शुरू होकर पर्यटकों को सभी घाटों की सैर कराते हुए गंगा नदी के टापू का भी भ्रमण कराएगा।

साथ ही आपको बता दें कि यह पानी जहाज पूरी तरह एयर कंडीशनर (AC) युक्त है। इस पानी जहाज के अंदर पर्यटको को फिल्म ‘पाटलिपुत्र से पटना तक’ के माध्यम से पाटलिपुत्रा का पूरा इतिहास भी पर्यटकों को दिखाया जाना है। विशेष आयोजन के लिए जहाज को 3 घंटे के लिए 12 हजार रुपये का शुल्क अदा करके बुकिंग की भी सुविधा दी जा रही है। कुल 40 लोग को एक बार में जहाज पर बैठकर सैर करा सकते हैं। इस पानीजहाज में शौचालय की भी व्यवस्था दी गई है।