पटना से मुजफ्फरपुर, राजगीर, बोधगया, वैशाली और दरभंगा के लिए AC इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हुआ शुरू

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने अब राजधानी पटना से मुजफ्फरपुर, राजगीर, बोधगया, वैशाली और दरभंगा के लिए इलेक्ट्रॉनिक एसी बस सेवा की सेवा बहाल कर दी है। बता दें कि ये इल्केट्रानिक एसी बसें राजधानी पटना के बांकीपुर अंचल से खुलेगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने इन इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी देकर शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रुप में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व निगम प्रशासन के अधिकारी श्याम किशोर भी मौजूद रहे‌।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा, कि आज से एक दशक पूर्व निगम की हालात काफी दैनीय थी। मौजूदा सरकार ने इसे फिर से सुचारू रूप से सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में बिहार परिवहन निगम में कई पहल की है। राजधानी पटना से दिल्ली हो या राजगीर हर जगह के लिए बस सेवा बहाल की है। बौद्ध भूमि गया को जोड़ने के लिए इन इलेक्ट्रॉनिक बसों के सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है। आम जनों के लिए राहत बताते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा राष्ट्रपिता गांधी के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

पटना से राजगीर व मुजफ्फरपुर के लिए 158 रूपए, बोधगया व दरभंगा के लिए 284 रूपए, वैशाली के लिए 125 रूपए जबकि मुजफ्फरपुर के लिए 158 रूपए भाड़ा निर्धारित किए गए हैं। एसी इलेक्ट्रॉनिक बसों के चलने से यात्री कम भाड़े में सुविधाजनक सफर कर पाएंगे।

Join Us

Leave a Comment