Bal Jeevan Bima Yojana एक पोस्ट ऑफिस योजना है, जो ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत आता है। यह बच्चों के लिए एक स्पेशल इंश्योरेंस स्किम है। जानकारी के लिए आपको बता दूं कि इस योजना में आप प्रतिदिन केवल 6 रुपये निवेश कर अपने बच्चे का भविष्य संवार सकते हैं। यानी कि Bal Jeevan Bima Yojana स्कीम में पैसे निवेश करके आप पहले से ही अपने बच्चे की पढ़ाई-लिखाई के खर्च के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। आइये जानते है की क्या है यह बीमा योजना।
Bal Jeevan Bima Yojana के बारे में
दरसल पोस्ट ऑफिस बच्चों के लिए ‘Bal Jeevan Bima Yojana’ लेकर आया है। बच्चे के माता-पिता ही इस स्कीम को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। जिनका पालन करना होगा। जैसे की इस योजना को लेने वाले अभिभावक की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिन अभिभावक की 45 साल से ऊपर है वे इस स्कीम में निवेश नहीं कर सकते और उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं इस योजना में 5 से 20 वर्ष के बच्चों के लिए निवेश किया जा सकता है।
- Bihar Abhiyan Basera Online 2026: बिहार में 3 डिसमिल जमीन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Bihar B.ed Loan Yojana 2026: बिहार सरकार बीएड करने के लिए 4 लाख तक लोन दे रही है, यहाँ पूरी प्रक्रिया जानें।
- Ganna Vikash Yojana 2026: गन्ना विकास योजना के तहत भारी सब्सिडी मिलेगी, जल्दी आवेदन करें
Bal Jeevan Bima Yojana से जुड़े लाभ
इसके अंतर्गत अभिभावक अपने 2 बच्चों के लिए ही पॉलिसी खरीद सकते हैं। यानी कि इस योजना में अभिभावक सिर्फ अपने 2 बच्चों के लिए ही निवेश कर सकते हैं, यदि 3 बच्चे है तो तीसरे बच्चे के लिए यह पॉलिसी नहीं खरीद सकते। Bal Jeevan Bima Yojana योजना में आप रोजाना 6 रुपये से लेकर 18 रुपये तक का प्रीमियम जमा कर सकते हैं। इस पॉलिसी में 5 वर्ष के लिए रोजाना 6 रुपये और 20 वर्ष के लिए 18 रुपये का प्रीमियम देना पड़ता है। वहीं पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको कुल 1 लाख रुपये की एक मुश्त राशि मिलेगी।
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित Bal Jeevan Bima Yojana के आवेदन के लिए स्टेप्स
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित Bal Jeevan Bima Yojana के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं: आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। आप यह जानने के लिए निकटतम पोस्ट ऑफिस के वेबसाइट पर भी जाँच कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म भरें: पोस्ट ऑफिस में जाकर आपको Bal Jeevan Bima Yojana का एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको बच्चे की जन्म तिथि, पालकों की जानकारी, बच्चे के संबंध में जानकारी इत्यादि जैसी जानकारी भरनी होगी।
- दस्तावेज जमा करें: Bal Jeevan Bima Yojana का आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों में आपको अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पालकों की पहचान पत्र, पता प्रमाण पत्र आदि शामिल हो सकते हैं।





