सीएनजी गैस की समस्या से मिलेगी मुक्ति, राजधानी पटना में 2022 तक खोले जाएंगे 9 सीएनजी स्टेशन

पेट्रोल डीजल के कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से हर कोई परेशान है। ऐसे में बिहार सरकार सीएनजी से चलने वाली बसें और ऑटो को प्राथमिकता दे रही है। लेकिन अभी भी पटना में सीएनजी स्टेशन की संख्या कम होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है।खबर यह है कि अगले साल यानी 2022 के मार्च तक पटना में 9 सीएनजी स्टेशन खुल जाएंगे।

फिलहाल पटना में 11 सीएनजी स्टेशन है। पटना के राजेंद्रनगर, पटना सिटी, नौबतपुर, बिहटा, मसौढ़ी, दानापुर, दीदारगंज, दानापुर सीएनजी स्टेशन है। 9 सीएनजी स्टेशन के खुलासे संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी कुल 20 सीएनजी स्टेशन राजधानी पटना में हो जाएंगे। गाड़ी चालकों को होने वाली परेशानी से और सीएनजी स्टेशन पर लगने वाले भीड़-भाड़ से मुक्ति मिलेगी।

गेल के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने कहा कि खुशरुपुर और बाढ़ में नवनिर्मित सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार है। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। साल 2022 के मार्च तक शहर व प्रखंड स्तर पर 20 स्टेशन बनाने का उद्देश्य कंपनी ने रखा है। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। नए सीएनजी के खुलने से लोगों को सस्ते दर पर गैस मिलेगा। फिलहाल पटना के सीएनजी स्टेशनों से रोजाना 6000 किलो सीएनजी गैस की सप्लाई होती है।

Join Us

Leave a Comment