बिहार-झारखंड को मिलेगा एक और तोहफा, सोन नदी पर पुल बनाने के लिए 200 करोड़ का टेंडर हुआ जारी

बिहार और झारखंड के विकास को नई गति मिलने वाली है। बिहार सरकार ने सोन नदी पर 200 करोड़ रुपए के लागत से पुल बनाने की घोषणा की है। 2 साल के अंदर ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से बिहार और झारखंड के लोगों का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। दोनों राज्यों के लोगों लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे।

खबरों की माने तो रोहतास के नौहट्टा से गढ़वा के श्रीनगर को जोड़ने के लिए सोन नदी के ऊपर पुल का निर्माण बिहार सरकार करवाएगी। बिहार राज्य पुल निगम ने निेंडर भी जारी कर दिया है। बिहार और झारखंड को जोड़ने के लिए श्रीनगर पंडुका पुल निर्माण को इसी साल के शुरुआत में ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। पुल के बनाए जाने से बिहार से गढ़वा और गढ़वा से बिहार का आवागमन बेहद सुलभ हो जाएगा। 200 करोड़ रूपए के लागत से बनने वाले पुल बिहार के रोहतास के नौहट्टा से गढ़वा के कांडी के बीच बनेगा।

गौरतलब हो कि डेहरी ऑन सोन के बाद सोन नदी के ऊपर लगभग 100 किलोमीटर तक कोई पुल नहीं है। जिसके कारण लोगों को गाड़ियों को पार कराने के लिए डेहरी जाना पड़ता है। बड़ी संख्या में लोग ना चाहते हुए भी जोखिम भरे सफर करने को मजबूर रहते हैं। पुल निर्माण के लिए साल 2010 से ही कवायद शुरू थी जिसे अब मंजूरी मिल गई है। 2 साल के भीतर पुल निर्माण कराने की बात कही गई है। इसके बनने की खबर के बाद स्थानीय लोग बेहद खुश हैं।

Join Us

Leave a Comment