बिहार सरकार इन दिनों पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिवेणी नहर में नौका विहार का उद्घाटन किया। नहर में नौका विहार बाल्मीकि नगर में पर्यटन को एक नई दिशा देगा। 1960 से ही मृत अवस्था में 1.6 किलोमीटर लंबी इस नहर से तकरीबन 100 टन से भी ज्यादा कचरा निकाल कर नौका विहार की शुरुआत की गई है। उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि नौका विहार पर्यटक को को एक अलग एहसास देगा। मुख्यमंत्री ने निरंतर विकास और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर सुविधाएं भी बहाल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आधा किलो मीटर तक नौका विहार का लुफ्त उठाया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब नौका बिहार का लुफ्त उठा रहे थे तब उन्होंने जिलाधिकारी कुंदन कुमार से पूछा कि नहर कहां से निकलती है। डीएम ने सीएम को बताया कि नहर गंडक की धारा से निकलते हुए आगे जाकर खत्म होती है। मुख्यमंत्री ने दोनों पॉइंट देखने की बात कही। नहर में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बाल्मीकि बराज से पानी लाने की व्यवस्था करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। नहर में नावों की संख्या बढ़ाने की भी बात सीएम ने कही। फिलहाल छह नहर में चल रही है। फिशिंग की व्यवस्था नाहर में की गई है। नहर में रोहू समेत तीन प्रजाति की मछलियां को छोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नहर की सफाई और कराने की बात डीएम से कहीं तब डीएम ने कहा कि सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। मौके पर सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, पथ परिवहन मंत्री नितिन नवीन, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, डीएम कुंदन कुमार व बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी रही। इससे पहले उद्घाटन के मौके पर मंत्री नंदकिशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को बुके देकर सम्मानित किया।