कई प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे राजगीर की खूबसूरती का लोग दूर-दूर से दीदार करने आते हैं। राजगीर के प्राकृतिक खूबसूरत वादियों को देखने सालों भर यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार राजगीर का सैर करने वाली पर्यटकों के लिए बढ़िया खबर है। अबपर्यटक मात्र 600 रुपए में ही पटना से राजगीर, नालंदा और पावापुरी का दीदार कर पाएंगे।
पर्यटकों को इस टूर पैकेज में विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा संग्रहालय, विश्व शांति स्तूप, घोड़ा कटोरा, सोन भंडार गुफा, मनियार मठ, ब्रह्मकुंड, विरायतन, पांडू पोखर, वेनू वन, जल मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक ही हुए पर्यटकों को भ्रमण कराया जाएगा।

पर्यटकों को इसके लिए राजधानी पटना के आर ब्लॉक स्थित राज्य पर्यटन विकास के कार्यालय में जाकर बुकिंग करानी होगी।
बिहार परिवहन निगम की बस राजधानी पटना से सुबह के 7 बजे खुलती है, भर दिन राजगीर की सैर सपाटे के बाद रात में 8 बजे तक इसी जगह पर पर्यटकों को छोड़ देगी।
परिवार और दोस्तों के साथ राजगीर का दीदार करने वालों के लिए भी राज्य सरकार ने विशेष टूर पैकेज बनाया है। कारवां वैन की बुकिंग करा कर पर्यटक पंजाब का भ्रमण कर सकते हैं। इसके लिए 30 रूपए प्रति किलोमीटर की दर से किराया चुकाना होगा। वैन आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित है, इसमें गर्म खाने की पूरी व्यवस्था, सोने की व्यवस्था, टीवी ,फ्रिज, एसी और शौचालय, बाथरूम की भी सुविधा प्रदान की गई है।