मजदूर ने सिर पर उठाई 32 ईंट, आनंद महिंद्रा ने हैरान हो कर दिया प्रतिक्रिया, देखे विडियो

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ऐसा देखने को मिलती है, जिसको देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हो जाते हैं। चाहे वो व्यक्ति आम हो या खास। हर कोई सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी प्रतिक्रिया के लिए मशहूर बिजनस मैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए किया है पूरा है मामला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मजदूर अपनी क्षमता से अधिक भार उठाते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में शख्स 32 ईंटों का भार उठाता हुआ नजर आ रहा है। मजदूर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अपने सर पर क्रमबद्ध तरीके से एक–एक ईंटों को सजाकर रख रहा है। बॉडी की बैलेंस इतनी की मजदूर 32 ईंटों को शानदार तरीके से अपने सर पर रख लेता है। विडियो किसी कंट्रक्शन साइड का प्रतीत हो रहा है। विडियो देखने के बाद आप भी मजदूर की तारीफ के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विडियो देखने के बाद आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट में शानदार तरीके से लिखते हैं– “किसी को भी इस तरह का जोखिम भरा शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए. लेकिन आपको इस आदमी की मेहनत की एक कला के रूप में जरूर प्रशंसा करनी होगी. क्या किसी को पता है कि यह वीडियो कहां का है? क्या वहां मौजूद कर्मचारियों को ऑटोमैटिक मशीन उपलब्ध किया जा सकता है और क्या उनके कौशल को भी पहचाना जा सकता हैं?”

अब वीडियो पर काफी रिएक्शन मिल रहे हैं। मजदूर की तारीफ हो रही है। बता दें कि आनंद महिंद्रा हमेशा इस तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। चाहे भारतीय क्रिकेटरों को महिंद्रा थार देने की बात हो या ओलंपिक में जीत कर आए हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि आनंद महिंद्रा हमेशा अगले पंक्ति में खड़े नजर आते हैं ‌

Join Us

Leave a Comment