जल्द ही भागलपुर से रांची के बीच बस सेवा बहाल हो जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा भागलपुर तिलकामांझी मांझी डिपो को राज्य के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से अनुमति मिल गया है। मंगलवार को रांची परमिट हेतु ऑनलाइन आवेदन होगा। जब ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिशन के लिए बुलावा आएग तब यहां से कर्मचारी को भेजा जायेगा। पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से रांची के लिए रूट तथा किराया तय कर दिया है। भागलपुर से रांची बीच साढ़े पांच सौ रुपया जबकि भागलपुर से देवघर के बीच 170 रुपया किराया होगा।
बता दें कि सुबह 7:45 बजे भागलपुर से रांची के लिए बस खुलेगी। बस भागलपुर से ढाकामोड़, देवघर, हंसडीहा, हजारीबाग, चकाई होते हुए रांची पहुंचेगी। यह बस 11:45 बजे देवघर पहुंचेगी और देवघर से 12:15 बजे रवाना होगी। रात्रि 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। यहीं बस अगले दिन सुबह के 5:45 बजे रांची से भागलपुर के लिए खुलेगी। बस दिन में 1:45 बजे देवघर पहुंचेगी तथा देवघर से भागलपुर के लिए 1:59 बजे प्रस्थान करेगी। भागलपुर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। वहीं देवघर के लिए रोजाना दो बस चलेगी। एक सुबह 7:27 बजे तथा दूसरी बस भागलपुर से देवघर के लिए सुबह 11:25 बजे रवाना होगी।

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने जानकारी दी कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन भागलपुर तिलकामांझी डीपो को बिहार के लिए परमिशन मिल गया है। रांची परमिट के लिए मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन मांगा जाएगा। जब ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा मंजूरी के लिए बुलावा आएगा तो यहां से कर्मी भेजा जाएगा।