बिहार में जल्द ही 1204 नए पदों पर बहाली होंगी। अलग-अलग विभागों में इन पदों के सृजन के के प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इनमें सबसे ज्यादा बहाली बिहार पुलिस में होगी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पिछले दिन शुक्रवार को भी राज्य कैबिनेट की मीटिंग में कुल 23 एजेंडों पर मंजूरी दी गई।
मीटिंग संपन्न होने के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि साइबर अपराध पर कंट्रोल के लिए सबसे ज्यादा 405 पद सृजित किए गए हैं। इनमें एक पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर, 16 उपाधीक्षक, दो पुलिस अधीक्षक, 226 पुलिस निरीक्षक, 93 चालक सिपाही और 44 सिपाही के पद हैं। इसी तरह बिहार पुलिस सेवा के 181 पदों के सृचन की मंजूरी दी गई है। इनमें 15 स्टाफ अफसर, 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक, 12 अपर पुलिस अधीक्षक और 40 पुलिस उपाधीक्षक के पद शामिल हैं। बिहार पुलिस सेवा संवर्ग में इन पदों के सृजन से टोटल 1026 पद हो जाएंगे।

बढ़ती आबादी और अपराध के नए आयामों के मद्देनजर इन पदों का सृजन किया गया। जिससे अपराध की रोकथाम में सहायता मिले और घटनाओं पर विराम लगाई जाए। वहीं राज्य आपदा रिस्पांस वालों ने मैं कोई ग्रुप के 393 पद सृजित किए गए हैं। इनमें 75 अवर निरीक्षक, 20 निरीक्षक, 225 कॉन्सटेबल, 59 हेड कॉन्सटेबल और 14 चालक के पद हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को पुलिस महानिरीक्षक (ट्रैफिक) और उनके दफ्तर के लिए कुल 16 पद सृजित किए गए हैं। मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग में प्रमंडल स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर पर 11 पद सृजित किए गए हैं।
दूसरी ओर, बिहार में 11 जगहों पर नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे। नीतीश सरकार ने 11 अवर निबंधक के पद सृजित किए हैं। बता दें कि राज्य के बक्सर के डुमरांव, पटना के संपतचक, बिहटा और फतुहा, बांका के अमरपुर, बेतिया के चनपटिया और लौरिया, कटिहार के मनिहारी, समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी, वैशाली के पातेपुर एवं पूर्णिया के बनमनखी में नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे।