बिहार में सिंघम के नाम से मशहूर सुपर कॉप मनु महाराज अब बिहार से बाहर जा रहे है

बिहार के मशहूर आइपीएस मनु अधिकारी महाराज अब सेवा देने के लिए बिहार से बाहर जा रहे है। मनु महाराज 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सारण क्षेत्र के डीआइजी मनु महाराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद मनु महाराज भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (ITPB) में पुलिस उप-निरीक्षक के पद पर सेवा देंगे। गृह विभाग ने विरमित करते हुए उनकी सेवा केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपने के लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आइटीबीपी उप निरीक्षक के पदग्रहण करने से पांच वर्षों तक वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

पटना एसएसपी भी रहे चुके हैं

मनु महाराज सारण क्षेत्र के डीआइजी बनने से पहले मुंगेर के डीआइजी और पटना का एसएसपी भी रहे. बिहार के कई जिलों में बतौर एसपी भी वे सेवा दे चुके हैं। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी पर अब जाकर इसपर आधिकारिक तौर से मुहर लग गई है। मनु महाराज के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद अन्‍वेषण ब्‍यूरो में तैनात रविंद्र कुमार को सारण का नया डीआइजी बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के हैं मूलनिवासी

मनु महाराज मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्‍होंने आइआइटी रूड़की से बीटेक में स्‍नातक किया है। बीटेक के बाद उन्‍होंने जेएनयू से पर्यावरण विषय पर मास्‍टर्स की डिग्री भी हासिल की। वे 2006 में भारतीय पुलिस सेवा को ज्वाइन किया।

सिंघम जैसी छवि

बिहार के सुपर कॉप मनु महाराज की छवि कुछ सिंघम जैसी है। मनु महाराज अपनी मूंछों की खास स्‍टाइल के लिए जाने जाते हैं। भारतीय पुलिस सेवा में तैनात रह कर पटना और दूसरे जिलों में रहते हुए उन्‍होंने कई बड़े केस सुलझाए हैं। युवाओं में इनका काफी ज्यादा क्रेज रहा है, ये सबसे काबिल अफसरों में से एक है।

Join Us

Leave a Comment