बालिका वधू की ‘दादी सा’ Surekha Sikri का निधन

Tv की दिग्गज अदाकारा सुरेखा सिकरी (Surekha Sikri) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुरेखा सिकरी मैनेजर ने बताया है कि उनका निधन हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुआ है। सुरेखा सिकरी अभिनेत्री (Acterss) लंबे समय से बीमार चल रही थीं।2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) भी हुआ है।

साथ ही अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्ट्रेस से बात करते हुए सुरेखा सिकरी के मैनेजर ने बताया, ”हार्ट अटैक आने से आज सुबह सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वो बीमार चल रही थीं। अपने आखिरी वक्त में सुरेखा सिकरी अपने परिवार के साथ थीं। सुरेखा सिकरी परिवार दुख की इस घड़ी में अपने लिए प्राइवेसी चाहता है. ओम साईं राम.”।

तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं सुरेखा सिकरी
सुरेखा को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें फिल्म तमस 1988, Mammo (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। सुरेखा सिकरी ने बधाई हो और बालिका वधु जैसी कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में यादगार रोल निभाए हैं। आखिरी बार सुरेखा सिकरी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म Ghost Stories में नज़र आईं थीं।

यूपी से संबंध रखती हैं सुरेखा सिकरी
उत्तर प्रदेश में जन्मी सुरेखा ने अपना बचपन अल्मोरा और नैनीताल में बिताया। सुरेखा सिकरी ने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पढाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया। सुरेखा को 1989 में Sangeet Natak Akademi Award भी मिल चुका है।

सुरेखा सिकरी परिवार के बारे में
सुरेखा के पिता एयरफोर्स में थे और उनकी मां अध्यापक थीं. उनकी शादी Hemant Rege से हुई थी जिससे सुरेखा सिकरी एक बेटा राहुल सिकरी हैं। राहुल सिकरी मुंबई में हैं और आर्टिस्ट हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह रिश्ते में सुरेखा सिकरी के बहनोई (Brother-in-Law) लगते है। सुरेखा की बहन मनारा सिकरी ने नसीरुद्दीन की पहली शादी हुई थीं।

फिल्मी करियर फेम सुरेखा सिकरी
ज्यादातर फेम सुरेखा सिकरी को दादी के किरदारों से मिला. बालिका वधु में सुरेखा सिकरी ने दादी सा (कल्याणी देवी धर्मवीर सिंह) का किरदार निभाया जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। ये सीरियल 2008 से 2016 तक ऑन एयर रहा। इसके अलावा सुरेखा सिकरी परदेस में है मेरा दिल, सीआईडी, सात फेरे, बनेगी अपनी बात जैसे कई धारावाहिकों में उन्हें दादी के यादगार रोल्स किए।

फिल्मों में सुरेखा सिकरी किस्सा कुर्सी का से 1978 में डेब्यू किया। इसके बाद सुरेखा सिकरी तमस (1986), लिटिल बुद्धा (1993), Mammo (1994), नसीम Naseem (1995), सरफरोश, दिल्लगी (1999), जुबैदा (2001), तुम सा नहीं देखा (2004) Dev.D (2009), हमको दीवाना कर गए (2006) और बधाई हो (2018) जैसी बहुत सारी फिल्मों में नज़र आईं।

Join Us

Leave a Comment