इन दिनों अदालतगंज तालाब के किनारे घूमने के लिए भारी संख्या में शहर के लोग आ रहे हैं। इसका विकास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। यहां पर जार्बिंग बाल, नौकायन, ट्रैंपोलीन, म्यूजिकल फाउंटेन, फव्वारा, साउंड एंड लेजर शो आकर्षण का केंद्र है। सुबह के नौ से रात्रि के नौ बजे तक रोजाना यहां लगभग एक हजार पर्यटक आते हैं। लोग इसी साल के अप्रैल महीने से एंट्री टिकट लेकर लुफ्त उठा रहे हैं।
मालूम हो कि अदालतगंज तालाब गंदगी से भरा रहता था। कचरी और गंदा पानी के वजह से यहां आने में लोग कतराते थे। आसपास के इलाके में झुग्गी झोपडिय़ां थीं। यह तालाब 4 दिसंबर 2021 को सौंदर्यीकरण हुआ जिसके बाद आकर्षण का केंद्र बन गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10 करोड़ की राशि खर्च कर इस जगह को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया गया। शाम ढलते ही इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। साउंड एंड लेजर शो शाम के 7:00 बजे से रात्रि के 9:00 बजे तक चलता है।
यहां आने वाले पर्यटकों को म्यूजिक फाउंटेन अपनी और लुभाता है। रंग-बिरंगा फवारा 40 फीट ऊंचाइयों तक चलता रहता है। तलाब का परिसर रंग बिरंगा रोशनी से जगमगाता रहता है। तालाब बनाने में पर्यावरण संरक्षण का बेहद ध्यान रखा गया है, चारों और पौधारोपण किया गया है। अपनी ओर हरियाली लोगों को आकर्षित करती है। पर्यटकों को बीच-बीच में बैठने की सुविधा मुहैया कराई गई है और चारदीवारी भी है।

पटना के लोगों के लिए सुबह और शाम घूमने के लिए बेहतरीन स्थल मिल गया है। रंग बिरंगे रोशनी के बीच अपने बच्चों के साथ लोग रात्रि के नौ बजे तक घूमते रहते हैं। जल्द ही लजीज व्यंजन मिलेगा। निजी हाथों में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अदालतगंज संचालन की जिम्मेदारी सोचने की कवायद शुरू हो गई है। इसका मकसद है कि पटना वासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
अदालतगंज तालाब में एंट्री के लिए वयस्क को पांच रुपये और बच्चे को दो रुपए देने होते हैं। सुबह के 9:00 बजे तक टहलने वालों के लिए फ्री व्यवस्था है। सिक्योरिटी मनी के तौर पर नौकायन करने के लिए लोगों को 200 रुपए देने होते हैं। यह राशि रिटर्निंग के समय वापस मिल जाती है। 15 मिनट नौकायान करने के लिए एक व्यक्ति को 10 रुपए देने पड़ते हैं। रोजाना 20 से 25 लोग नौकायन कर रहे हैं।
बता दें कि पटना के अमरनाथ पथ पर अदालतगंज तालाब स्थित है। यह बीजेपी के प्रदेश दफ्तर के पिछले हिस्से में है। यह तालाब मौर्य लोक कंपलेक्स, पटना जंक्शन और इनकम टैक्स गोलंबर से पास में है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आयुक्त अनिमेष कुमार बताते हैं कि पटना के लोगों के लिए अदालतगंज तालाब शाम का समय बिताने के लिए शानदार स्थल है। जल्द ही संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। सैलानियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की कोशिश होगी।