आरा को मिलेगी बड़ी सौगात, गांधी मैदान की तर्ज पर विकसित होगा आरा का रमना मैदान

आरा को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। आरा से सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने अपने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार की रात को आरा के नागरिक प्रचारिणी सभा में आरा वासियों के लिए एक खुशखबरी दी है।

बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने अपने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार की देर रात सभागार में लोगों को यह कहा– उनका यह भरसक प्रयास होगा कि आरा के रमना मैदान को गांधी मैदान पटना के तरह ही सौंदर्यीकरण कर इसकी विकास को नई रफ्तार देंगे। रमना मैदान के अंदर जो स्टेडियम है उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर हवाई अड्डा मैदान को बढ़ाने की बात मंत्री आरके सिंह ने कही है।‌

उन्होंने यह भी कहा किसके लिए राशि की कोई कमी नहीं होने देंगे। सब मिलकर इसका विकास करेंगे। बता दें कि आरा के शहर के नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ रुपए की घोषणा भी की है। मंत्री आरके सिंह ने यह भी कहा कि जो इलाके बाढ़ से प्रभावित है। वैसे क्षेत्रों में जल्द ही 15 हजार पालीथिन शीट बांटे जाएंगे।

मालूम हो कि पूरे देश में अभी जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद अपनी देखरेख में इस यात्रा का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह गया से प्रारंभ 377 किलोमीटर की दूरी तय कर आरा पहुंचे है।

Join Us

Leave a Comment