URBEN e-Bike पूरे महीने चलाने में खर्च होंगे केवल 42 रुपये, देखें कीमत और बेजोड़ फीचर्स।

URBEN e-Bike: बीते कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक वाहनों के डिमांड के साथ इलेक्ट्रिक साइकिल की भी डिमांड तेजी से बढ़ी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत पाने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल लेकर आए हैं जो वर्ल्ड वाइड लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको URBEN e-Bike फीचर्स और कीमत के बारे में बताएंगे।

URBEN e-Bike के लिए लाइसेंस और रेजिस्ट्रेशन जरूरी नही।

ग्लोबल स्तर पर URBEN e-Bike की निर्माता कंपनी Motovolt इस साइकिल को बड़े स्तर पर बेच चुकी है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का फीचर्स और लुक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस साइकिल का प्रयोग लोग स्कूल कॉलेज या छोटे सफर के लिए करना पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए चालक को किसी भी प्रकार के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Hero Vida V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को हीरो ने किया लॉन्च, जानिए इसके शानदार फ़ीचर्स और इसके कीमत।

URBEN e-Bike का रेंज और खर्च।

Motovolt की URBEN e-Bike में लगे हुए मोटर और बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी द्वारा 36 वोल्ट का लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है। जो सिंगल चार्ज होने के बाद यूजर को 120 किलोमीटर तक रेंज देती है। इसका मोटर इलेक्ट्रिक साइकिल को 10 सेकंड में जीरो से 25 किलोमीटर प्रति घंटा का स्पीड देने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल से आने वाले खर्च की बात करें तो सिर्फ 7 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्चे पर आप इसे चला सकते हैं। अगर आप महीने भर में 600 किलोमीटर का सफर करते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ ₹42 खर्च करने होंगे।

URBEN e-Bike का लुक और कीमत।

URBEN e-Bike आकर्षक बनाने के लिए स्काई ब्लू रेड व्हाइट और येलो जैसे कलर कॉन्बिनेशन का प्रयोग किया गया है। जो इस साइकिल को काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। साइकिल को मोबाइल से कनेक्ट करने के अलावा इसमें कई सारे एडवांस्ड फीचर्स है। URBEN e-Bike में हैंडल लॉक भी है। इलेक्ट्रिक साइकिल का कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 49,999 है जिसे आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सिर्फ 999 रुपए में बुक कर सकते हैं। साथ ही साइकिल के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment