Tokyo Olympics: रविवार का दिन भारत के लिए रहा शानदार, 49 वर्षों बाद पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से पराजित कर अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का किया है।

भारतीय हॉकी के लिए कल दुनिया की सबसे मुश्किल जंगों में से एक थी। उन्होंने इस जंग को जीत में तब्दील किया है। ये सिर्फ जीत नहीं है। ये भारतीय टीम के गौरवशाली इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिससे देश के हर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

हिंदुस्तान की धरती से हजारों मील दूर टोक्यो की धरती पर भारतीय योद्धाओं ने जो कारनामा किया है। उसे देख बस उनके सामने नतमस्तक हुआ जा सकता है।

उनके सफल होने का दृढ़निश्चय और कभी अपने लक्ष्य के पथ से नहीं हटने का जूनून देख मन एकदम गदगद हो गया। उन्होंने जो सफलता हासिल की है। वह एक मिसाल है। बधाई रणबांकुरों।

Join Us

Leave a Comment