Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद जीता पदक

टोक्यो ओलंपिक्स में आज का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारत ने आज ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से मात देकर टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है, ओवरऑल भारत के खाते में 4 मेडल हो गए हैं, जबकि रैंकिंग की बात करें तो अभी भी भारत 66 वें स्थान पर है।

बता दें कि, 1980 के बाद भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक मेडल जीता है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों करारी हार मिली थी, इसके बाद टीम को कांस्य जीतने का मौका मिला था। जर्मनी के खिलाफ एक समय भारतीय टीम 1-3 से पीछे चल रही थी लेकिन सात मिनट में चार गोल करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की दिशा अपनी ओर मोड़ दी और अंततः इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

भारत ने अंतिम बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। कांस्य पदक की बात की जाए तो भारत ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में नीदरलैंड्स को हराकर यह पदक जीता था।

टोक्यो में भारत का यह चौथा मेडल है। भारत हॉकी के अलावा वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पदक जीत चुका है जबकि इस हार के साथ जर्मनी के हाथों 2016 के रियो ओलंपिक के बाद लगातार दूसरा कांस्य जीतने का मौका निकल गया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई पहुंचे।

Join Us

Leave a Comment