Lakhpati Didi Yojana से 1 करोड़ महिलाएं बन गई लखपति, जानें क्या है सरकार की यह लखपति दीदी योजना।

Lakhpati Didi Yojana: बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है और फिलहाल के लिए एक करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं जो देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सरकार का लक्ष्य अब तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। वर्तमान में Lakhpati Didi Yojana से नौ करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

Lakhpati Didi Yojana से सशक्त होंगी महिलाएं।

मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं शुरू की हैं, और Lakhpati Didi Yojana उनमें से एक है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इस योजना ने 9 करोड़ महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें: पीएम सूर्योदय योजना की शुरुआत, जानें क्या है यह योजना और कैसे लें सकते हैं इसका लाभ।

Lakhpati Didi Yojana क्या है?

केंद्र सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम पेश करने और महिलाओं को आय अर्जित करने में सुविधा प्रदान करने के लक्ष्य के साथ इस योजना की शुरुआत की। यह महिलाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है, और स्वयं सहायता समूह में शामिल होकर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। योजना की जानकारी आपके नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर उपलब्ध है।

Lakhpati Didi Yojana का क्या है उद्देश्य?

Lakhpati Didi Yojana महिलाओं को प्लंबिंग, ड्रोन संचालन और एलईडी बल्ब निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपना उद्यम शुरू करके आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और स्थिर हो सके और समाज में अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका बढ़ सके।

यह भी पढ़ें: अब शादीशुदा जोड़ों को सरकार दे रही सौगात, आप भी इस योजना में ले ₹18,500 प्रत्येक महीना।

Lakhpati Didi Yojana किन दस्तावेजों की होगी जरूर?

Lakhpati Didi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आवेदक का आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होना आवश्यक है।
Join Us

Leave a Comment