Kadaknath Farming: कड़कनाथ मुर्गा के पालन से हो रही मोटी कमाई, क्रिकेटर MS धोनी भी कर रहे है कड़कनाथ मुर्गे का पालन।

Kadaknath Farming: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी जब से कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार करने लगे हैं, तब से लोगों की निगाहें इस पर गई टिक गई हैं। आप भी कड़कनाथ मुर्गे का पालन (Kadaknath Farming) कर लाखों रुपए की आमदनी कर सकते हैं। पूरी तरह काले रंग में नजर आने वाला कड़कनाथ मुर्गा बाजार में खूब खरीदा जाता है। इसकी मांग खूब ज्यादा है, जिसके चलते कड़कनाथ मुर्गे का पालन करने वालों को काफी लाभ होता है। कड़कनाथ मुर्गा न केवल रंग में काला रहता है, इसका मांस काले रंग का होता है। बात इसके कीमत की करें तो 1500 रुपये प्रति किलो तक बिकता है।

Kadaknath Farming के लिए कहां से खरीदें कड़कनाथ मुर्गा।

कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार करने के लिए बड़ी संख्या में इसकी खरीदारी करनी होगी। एमपी के झाबुआ जिले में कड़कनाथ मुर्गे को बड़ी तादाद में लोग पालते हैं और बिक्री करते हैं। इनकी खरीदारी आप भी यहीं से कर सकते हैं। एक कड़कनाथ मुर्गे की कीमत लगभग 200 से 300 रूपए के बीच में होती है। वर्ष 2018 में झाबुआ जिले में कड़कनाथ मुर्गे का जीआई टैग ले लिया है। इस मुल्क में काफी औषधीय गुण होते हैं और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है, जिसके कारण लोग इसका मांस खाना खूब पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई Tata की नई EV साइकिल, अब मात्र 1 रुपये में करें 10 Km की सैर, जानें इसके फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kadaknath Farming के साथ अंडे की बिक्री से होगी आमदनी।

मांस के साथ ही कड़कनाथ मुर्गी के अंडे से आपको अच्छी कमाई होगी। एक अंडा 20-30 रुपये के बीच में आसानी से बिकता है। वहीं, सामान मुर्गी के अंडा की कीमत 5-7 रुपये में है। सर्दी के वक्त अंडों और मांस की खपत काफी बढ़ती है, जिस कारण मुनाफे के बढ़ने की खूब संभावना रहती है।

Kadaknath Farming का पालन का तरीका।

यदि आप कड़कनाथ मुर्गा और मुर्गी का पालन करने पर सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए पोल्ट्री फार्म खोलने की जरूरत होगी। आप अपने शहर या गांव के बाहरी हिस्से में इसे खोल सकते हैं। आप इसकी ट्रेनिंग मिला सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना हुआ कि जिन चूजों को रखने जा रहे हैं वे स्वस्थ हों। पोल्ट्री फॉर्म में भोजन, रोशनी और तापमान और पानी की समुचित व्यवस्था रखें।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield in 1986: रॉयल इनफील्ड का है दशकों पुराना इतिहास, पहले के समय के इस बाइक के कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान।

Kadaknath Farming कर रहे धोनी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते कुछ वर्षों से ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बड़ा फार्म हाउस खोला है, जिसमें वह खेती के साथ ही पोल्ट्री फार्मिंग करते हैं। बड़ी तादाद में कर्मचारी यहां काम करते हैं। धोनी ने भी एमपी के झाबुआ जिले से कड़कनाथ के चूजे मंगवाए थे। Kadaknath Farming के बारे मे अधिक जानकारी के लिए आप आईसीएआर की वेबसाईट पर विज़िट कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment