2021 में दो दिन मनेगा भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन, 21-22 अगस्त को है सावन का पूर्णिमा, जानें क्या है समय

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन (Brother And Sister) के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। बहनें भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए तिलक लगाती हैं, राखी बांधती हैं और मुंह मीठा कराती हैं और भाई बहनों को स्नेह जताने के लिए उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। प्राचीन काल से यह त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। हर साल यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

इस साल 22 अगस्त, रविवार के दिन रक्षा बंधन मनाया जाएगा। हालांकि मुहूर्त 21 अगस्त 2021 की शाम को ही प्रारंभ हो जाएगा लेकिन उदया तिथि 22 अगस्त को है, इसलिए इसी दिन बहनें भाई को राखी बांधेंगी।

रक्षा बंधन 2021 शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Timing): पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 21 अगस्त 2021 की शाम 03:45 मिनट तक. पूर्णिमा तिथि समापन: 22 अगस्त 2021 की शाम 05:58 मिनट तक. शुभ मुहूर्त: सुबह 05:50 मिनट से शाम 06:03 मिनट तक. रक्षा बंधन के लिए दोपहर में शुभ मुहूर्त: 01:44 से 04:23 मिनट तक. रक्षा बंधन की समयावधि: 12 घंटे 11 मिनट। राखी बांधते वक्त पढ़ें ये मंत्र (Rakhi Mantra):

येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:, तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

Join Us

Leave a Comment