साईकिल मिस्त्री की बेटी का बिहार क्रिकेट UNDER-19 महिला टीम में हुआ चयन, गाँव में ख़ुशी का माहौल

सही कहा जाता है अगर आपके सपनों के उड़ान का लक्ष्य दृढ़ हो तो आपको जीत से कोई नही रोक सकता चाहे आप आप पुरूष या महिला ही क्यो न हो आपको जीत जरूर मिलेगी। हम बात कर रहे है समस्तीपुर के पटोरी की बेटी रेखा के बारे में, जिसका चयन बिहार राज्य के अंडर- 19 महिला एक दिवसीय क्रिकेट टीम में बतौर बॉलर के रूप में किया गया है। इस न्यूज के बाद उनके गाँव में हर्ष का माहौल है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पूर्व में उसे चयन शिविर के लिए चयनित किया गया था। इस चयन शिविर का आयोजन पटना राजधानी में हुआ था, जिसमें से 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन 22 खिलाड़ियों मे रेखा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस लक्ष्य को पाने के लिए रेखा ने अपने जीवन मे बहुत ही अधिक संघर्ष किया है। वह पटोरी प्रखंड के हसनपुर सूरत पंचायत निवासी साइकिल मिस्त्री किशन शर्मा तथा गृहिणी आरती कुमारी की बेटी हैं। उन्होने अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरे बिहार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। पटोरी के AND कॉलेज से 2021 में उन्होंने 12वीं किया है। रेखा वीसी क्रिकेट एकेडमी जेपीएस मरीचा के क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस किया करती थी। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार महिला अंडर-19 टीम के चयन के लिए 36 महिला खिलाड़ियों का चुनाव किया गया था। जिसमें से रेखा ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की।

रेखा बाएँ हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करती है

आपको पता हो कि क्रिकेट मे रेखा के सफर की शुरुआत पटोरी के AND कॉलेज के कैंपस से शुरू हुई। पिता जी की देखरेख में वे यहाँ रोजाना क्रिकेट का प्रैक्टिस किया करती थी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्होने अपने क्षेत्र के प्रमुख क्रिकेट टीम में भी शामिल की गई तथा विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कई जिलों में जाकर क्रिकेट मे बेहतरीन प्रदर्शन किया। रेखा बाएँ हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करती है। अब तक मे रेखा ने कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुँचा चुकी हैं, उन्होंने Man of the Match का भी खिताब भी हासिल किया है। रेखा कुमारी के इस चयन पर क्षेत्र के लोगों ने अपनी ख़ुशी जताई है और शुभकामनाएँ दी है। खिलाड़ियों और यंग राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के अधिकारियों ने रेखा को इस सफलता पर बहुत सी बधाइयाँ दी है।

उजियारपुर की नूतन का भी बिहार राज्य महिला Under-19 क्रिकेट टीम हुआ चयन

साथ ही उजियारपुर प्रखंड की बेटी नूतन को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार राज्य के महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम के लिए चयनित किया गया है। नूतन के चयन पर बहुत से लोगों ने बधाई दी है। नूतन प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी पैक्स अध्यक्ष कपलेश्वर प्रसाद सिंह की पौत्री व दिनेश प्रसाद सिंह और कुमारी ज्योति भारती की पुत्री हैं। उनके लक्ष्य सफलता से उनके माता- पिता काफी हर्षित हैं और गाँव के लोगों में खुशी छा गया है। उन्हें बधाई देनेवालों कतारें लग गईं है।

Join Us

Leave a Comment