श्रावण 2021: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या करे खास

सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन का मास बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सावन के महीन में शिवभक्त पूरे महीने भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं और भगवान शिव की पूजा और उपासना करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

आज सावन का दूसरा सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय दिन माना गया है। इसीलिए सावन मास के सोमवार को भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है। सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। इस दिन उनकी प्रियों चीजों का भोग लगाया जाता है।

आज का दिन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को पड़ रहा है। पौराणिका मान्यताओं रे अनुसार, नवमी का दिन देवी दुर्गा की पूजा होती हैं। कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य और शुक्र है।
ब्रहा मुहूर्त सुबह 04 बजकर 47 मिनट से 05 बजकर 32 मिनट कर रहेगा. इसके अलावा अमृत काल का समय रात 08 बजकर 01 मिनट से 09 बजकर49 मिनट तक रहेगा।

नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Join Us

Leave a Comment