रेलवे द्वारा एक और अद्भुत निर्माण, 250 करोड़ के लागत से बन रहा देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज, दो भाग में खुलेगा

देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तमिलनाडु के रामेश्वरम में बन रहा है। 250 करोड़ रूपए के लागत से बन रहे पंबन ब्रिज देखने में शानदार और आकर्षित दिख रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ट्वीटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘नया पंबन ब्रिज, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज, टारगेट मार्च 2021’ फोटो में नीले आसमान के नीचे काम कर रहे मजदूर और मशीनरी दिख रही है।

देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का निर्माण इसी साल के सितंबर तक कर देना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में भी विलंबता आ गई। अब इस ब्रिज को अगले साल यानी मार्च 2022 तक बना लिया जाएगा। भारतीय रेलवे के द्वारा बन रही इस ब्रिज की लंबाई 2.05 किलोमीटर है। इस ब्रिज के बनने से रामेश्वरम के प्रमुख रास्तों को जोड़ेगा। बता दें कि पंबन रेल ब्रिज जो 105 साल पुराना है।

ब्रिज में तकनीक का खासा इस्तेमाल किया गया है। पुल के दोनों तरफ सेंसर दिया गया है। इसे इलेक्ट्रो-मेकेनिकल कंट्रोल्ड सिस्टम से ऑपरेट किया जाएगा। ब्रिज में शेजर रोलिंग लिफ्ट है, जिससे बड़ी जहाजें गुजरते समय पुल क्षैतिज रूप से खुलेगा। कुछ दिनों पूर्व ही रेलवे ने ब्रिज की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “यह दोहरे ट्रैक वाला अत्याधुनिक पुल देश का पहला ऊर्ध्वाधर लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज होगा यह मार्च 2022 तक पूरा बनकर पूरा हो जाएगा”

Leave a Comment