बिहार: गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख सरकार हुई बेचैन, जायजा लेने पहुँचे CM नीतीश कुमार

राजधानी पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने सरकार की बेचैनी बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिस कारण तटीय क्षेत्रों में नदी का पानी घुसने लगा है। इस संदर्भ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ते जलस्तर और इससे होने वाली समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने गांधी घाट, कंगन घाट, एनआईटी घाट आदि पर पहुंचकर गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से इस बारे में चर्चा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए वे हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि 2016 में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई थी उसे मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन को तैयारी के निर्देश दिया गया है।

सड़क मार्ग से निकल कई घाटों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से निकल सिटी के कई घाटों का जायजा लिया। जायजा लेने के क्रम में वे बांसघाट, गांधी घाट, कंगन घाट एनआईटी घाट आदि पर गए और अधिकारियों से इस संदर्भ में चर्चा किया। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा समेत आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव, कमिश्‍नर, डीएम एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

गंगा के साथ पुनपुन भी उफान पर

आपको बता दें कि गंगा की सहायक नदी पुनपुन उफनाई हुई है। इस कारण पटना और आसपास के कई जिले पर बाढ़ का खतरा बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लेने के क्रम में पटना मुख्‍य नहर के दीघा लाक, एलसीटी घाट पर शहरी सुरक्षा दीवार का भी जायजा लिया। फिर वे जेपी सेतु के रास्‍ते हाजीपुर की ओर रवाना हो गए। इधर जेपी सेतु के निकट स्‍लुइस गेट को बंद कर दिया गया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गंगा का जलस्‍तर बढ़ रहा है लेकिन पटना पर अभी कोई खतरा नहीं है। हालांकि प्रशासन की ओर से हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

Join Us

Leave a Comment