बिहार को एक साथ सीएम नीतीश ने दिया दो गिफ्ट, गंगा पर बने मुंगेर रेल और घोरघाट पुल का हुआ लोकार्पण

शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहे रेल-सह-सड़क पुल के संपर्क पथ का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम के साथ भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहें। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर-पटना मुख्य मार्ग के नेशनल हाईवे-80 पर बने घोरघाट पुल का लोकार्पण करने हेलीकॉप्टर से मुंगेर पहुंचें।

इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से बरियारपुर, नौवागढ़ी के रास्ते चंडिका स्थान स्थित बुद्धन मड़र टोला के निकट मुख्य कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए। वहां से वे श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण किया। इसके बाद सड़क होते हुए पुल का अवलोकन करते हुए बेगूसराय पहुंचें। वहां पुल के पहुंच पथ का मुआयना करने के बाद हेलीकॉप्टर से पटना रवाना हो जाएंगे। सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय और मुंगेर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ ही पुलिस बल को भारी संख्या में तैनाती की गई है।

Ji

बता दें कि 26 जनवरी 2002 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने मुंगेर रेल सह सड़क पुल की आधारशिला रखी थी। उस समय देश के तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार भी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 2016 में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मुंगेर रेल सह सड़क पुल के रेल पुल का उद्घाटन किया था। इसके बाद रेल का आवागमन शुरू हो गया था। बता दें कि 696 करोड़ की राशि खर्च कर 14.5 किलोमीटर लंबे सड़क पुल का निर्माण हुआ है।

Join Us

Leave a Comment