बिहार के इस जिले में बनेगा राज्य का दूसरा चिड़ियाघर, कुल 89 एकड़ भूमि में होगा विस्तार

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ‘बब्लू’ ने बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को उन्होंने बताया कि अररिया जिले के रानीगंज में नया चिड़ियाघर बनाया जाएगा। बता दें कि बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के 737.75 करोड रुपये के बजटीय मांग पर चर्चा के बाद नीरज कुमार सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे तब उन्होंने कहा कि राज्य का एकमात्र चिड़ियाघर राजधानी में है। अब राज्य का दूसरा चिड़ियाघर अररिया जिले के रानीगंज में बनाया जाएगा जो कि 89 एकड़ के एरिया में फैला होगा।

मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हाथों राजगीर में बने चिड़ियाघर सफारी का उद्घाटन करेंगे। नीलगाय की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने फसलों को क्षति पहुंचाया है। विभाग ने प्रजनन दर और संख्या की जांच करने के लिए स्थाई उपाय के तौर पर नीलगायों का नसबंदी का फैसला लिया है। फिर उन्हें जंगलों में भेजा जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

राज्य के कुछ जगहों पर बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि अररिया जिले के रानीगंज में 10 एकड़ भूमि में फैले बंदर घर में बंदरों को रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विकास विभाग के 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 16,835.67 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर सरकार का पक्ष रखते हुए विभागीय मंत्री सरवण कुमार ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 20.36 करोड़ श्रम दिवस में से 11.16 करोड़ महिलाओं द्वारा सृजित हैं जो कुल का 55 फीसद है।( इस आर्टिकल में काल्पनिक चित्रों का प्रयोग किया गया है)

Join Us

Leave a Comment