बिहार की आबादी बढ़कर हुई 15 करोड़, निर्वाचन आयोग ने जारी की सूची, युवा वोटर्स की संख्या बढ़ी

एक तरफ बिहार में जातीय जनगणना मांग को लेकर घमासान मचा हैं। वहीं इधर भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की आबादी की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार बिहार की जनसंख्या 14 करोड़ 91 लाख 41हजार 337 हो गई है। राज्य के पुरुष की संख्या की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार की जनसंख्या जिसमें पुरुष 7 करोड़ 54 लाख 93 हजार 251 है और महिला 7 करोड़ 36 लाख 48 हजार 86 हैं। 1 जनवरी 2022 के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचकों की सूची जारी की है।

निर्वाचन विभाग ने 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 के बीच में निर्वाचक की सूची से जुड़ी हुई दावा-आपत्तियों की प्राप्ति के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि का आयोजन किया था। इस दौरान 7 नवंबर 2021 से 21 नवंबर 2021 को विशेष अभियान दिवस आयोजन किया गया था। विशेष अभियान में दावा और आपत्तियों के निष्पादन के क्रम में 6 लाख 46 हजार 299 पुरुष वोटर और 5 लाख 89 हजार 335 महिला निर्वाचक और 147 थर्ड जेंडर के नए निर्वाचक रजिस्ट्रड हुए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो

पुरुष वोटरों की संख्या 4 करोड़ 77 हजार 700 हो गई है। वहीं, महिला वोटरों की संख्या 3 करोड़ 62 लाख 48 हजार 239 हो गई है। लिस्ट में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 2740 है। इस तरह मतदाताओं की लिस्ट में 2 लाख 48 हजार 819 वोटरों के नाम को डिलीट किया गया है। वहीं, कुल मिलाकर 9 लाख 86 हजार 962 नए वोटर्स का नाम जुड़ा है।

निर्वाचन विभाग की लिस्ट में लिंगानुपात 903 से बढ़कर 904 हो गई है।‌ 18 साल 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 6 लाख 80 हजार 559 हो गई है। लिस्ट में 1 लाख 65 हजार 355 सर्विस वोटर्स भी शामिल है।

Join Us

Leave a Comment