पटना के प्रकाश पुंज का सीएम नीतीश ने किया अवलोकन, देखे तस्वीरें

सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी के प्रकाश पुंज का अवलोकन किया है‌। मालूम हो कि प्रकाश पुंज को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, प्रकाश पुंज में सिख धर्म के विरासत की गाथाओं और इतिहास को संजो कर रखा गया है। ताकि तमाम जगहों से आए हुए भक्त इसे देख सके और अवगत हो सकें।

मुख्यमंत्री नीतीश ने पटना साहिब का दौरा किया, जहां उन्होंने सरकार द्वारा बनाए गए प्रकाश पुंज इमारत का अवलोकन किया। यात्रियों के ठहराव के लिए 15 करोड़ खर्च कर बनाए गए, पंजाब भवन का भी जायजा लिया। बता दें कि बिहार सरकार ने प्रकाश पुंज को 58 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

प्रकाश पुंज का मुआयना करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने इसको लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। सुरक्षा के नजरिए से भी इस को पुख्ता करने की बात अधिकारियों से कही। गौरतलब हो कि गुरु महाराज के चार पुत्रों के नाम से प्रकाश पुंज को बनाया गया है, एक संग्रहालय की भांति इसे बनाया गया है। जहां सिख धर्म के अनुयाई यहां आकर उनकी विरासत की गाथा और इतिहास को जान सकेंगे।

राजधानी के गुरु का बाग के निकट में 10 एकड़ में इसे बनाया गया है। इसके बनने से जहां सीख श्रद्धालुओं के आने में वृद्धि होगी, वही बिहार की रौनक भी बढ़ेगी। गुरु प्रकाश पर्व को भी हर साल के 25 दिसंबर को पटना में मनाया जाता है, इसमें बड़ी तादाद में पंजाब से श्रद्धालु यहां आते हैं। जिसका सारा बंदोबस्त सरकार करती है।

Join Us

Leave a Comment