निःशुल्क पटना चिड़ियाघर घूमने का मौका, इस तारीख तक बिना कोई शुल्क दिए घूमने का आनंद ले सकते है

राजधानी पटना के चिड़ियाघर में लोग बिना प्रवेश शुल्क चुकाए ही चिड़ियाघर की सैर कर पाएंगे। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने इसकी घोषणा की है, राज्य सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर संजय गांधी जैविक उद्यान में लोगों को मुफ्त में प्रवेश मिलेगा। 2 से 8 अक्टूबर तक संजय गांधी जैविक उद्यान में लोग निशुल्क में प्रवेश कर पाएंगे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आयोजित हुए अमृत महोत्सव की घोषणा की गई है।‌ आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बबलू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत की। संजय गांधी जैविक उद्यान के साथ ही बिहार म्यूजियम में भी लोग बिना प्रवेश शुल्क दिए ही म्यूजियम का दर्शन कर पाएंगे। ‌ पर्यावरण की महत्व को समझते हुए, इस को स्वच्छ बनाए रखने के लिए देश में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है।

इस दौरान चिड़ियाघर के वन्यप्राणी घटक योजना के द्वारा तरह के दत्‍तकग्राहक को सम्मानित भी किया जाएगा। वन्य प्राणी सप्ताह में कई आयोजन किए जाएंगे। गांधी जयंती के अवसर पर कल अमृत महोत्सव का शुभारंभ दौड़ प्रतियोगिता से हुई है, आज स्कूली बच्चों के लिए वन्य-जीवों पर आधारित चित्रकारी एवं क्विज का आयोजन किया जाएगा। वहीं 4 अक्टूबर को चिड़ियाघर के कर्मियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन होना है। आयोजन का समापन 8 अक्टूबर को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा।

Join Us

Leave a Comment