जेडीयू के कई नेता हुए लोजपा में शामिल, चिराग ने नीतीश कुमार को दिया झटका!

लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान के प्रति समर्थन जताते हुए जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की है. लोजपा (चिराग) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने इन नेताओं को रविवार लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता दिलाई, इन सभी नेताओं को चिराग पासवान ने बधाई दी है और उन्होंने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है. आशीर्वाद यात्रा के क्रम में विभिन्न जिलों में लोगों का अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है.

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि रविवार को लोजपा में शामिल होने वाले नेताओं में जदयू के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा भी शामिल हैं. उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से अभिषेक सिंह, अमन कुमार भी लोजपा में शामिल हुए. रालोसपा के कुछ नेताओं ने भी लोजपा में शामिल हुए. सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारतीय सबलोग पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र मांझी आदि भी हैं. प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास के अलावा संजय सिंह, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी ने बधाई दी।

Leave a Comment