चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ को लेकर बिहार मौसम विभाग अलर्ट, बिहार के इन हिस्सों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ को लेकर बिहार का मौसम विभाग अलर्ट हो गया है। राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवात का बिहार में सीधा असर नहीं पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग कहर पटना के डायरेक्टर विवेक सिन्हा ने कहा कि राज्य में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा लगातार चल रही है। समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर तक हवा का विस्तार फैला है। जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक जवाब चक्रवात का बिहार में व्यापक असर नहीं देखने को मिलेगा। पूर्वी हवा के कारण बादल छाए रहेंगे 5 दिसंबर को पूर्वी भाग के कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होगी। इस दौरान तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा चौथे दिन यानी 5 दिसंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम सुख होने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की है। गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर है जहां 10.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दक्षिण बिहार में 12 से 14 डिग्री जबकि उत्तर बिहार में 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह में कुंहासे का असर देखने को मिला है वही धूप निकलने के बाद मौसम साफ हुआ है।

Join Us

Leave a Comment