अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली बिहार की दोनों बेटियों का हुआ भव्य स्वागत

इजिप्ट/मिस्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाली बिहार की बेटी पल्लवी राज का गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। वहीं ज्योति कुमारी ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। साल 2014 से ही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन बार गोल्ड मेडल जीतने वाली पल्लवी को साल 2019 में राज्य सरकार खेल पुरस्कार से नवाज चुकी है। वहीं ज्योति ने शादी के बाद भी खेल के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा। इन दोनों को गांव पहुंचने प लोगों ने भव्य स्वागत किया।

मिस्र में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर से हो रहा है। जिसमें सोनपुर की पल्लवी और ज्योति भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। रविवार को ही पल्लवी ने दमदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर में हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया वहीं ज्योति ने भी सिल्वर हासिल किया। इस खबर के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने स्वागत की तैयारी पहले ही की हुई थी। गांव पहुंचते ही इन दोनों बेटियों का गांव वालों ने भव्य स्वागत किया।

पल्लवी 11वीं कक्षा की छात्रा है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शुरू से ही होनहार पल्लवी को बिहार सरकार साल 2019 में खेल पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुकी है। वह इसी साल के मई महीने में शादी होने वाली ज्योति ने भी खेल के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाल दी।

Join Us

Leave a Comment