बिहार में मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, जाने अब कैसा रहेगा मौसम।

बिहार राज्य में अब ठंड का असर दिखाना शुरू हो है। दरसल चल रही पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट देखा जा रहा है। राज्य में कोहरा ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कुहासे की वजह से पटना के सड़को पर गाडियो की स्पीड भी धीमी हो गयी है। आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा जबकि देर शाम के बाद से ठंड में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर चल रही ठंडी हवाओं की वजह से बिहार में गलन में और वृद्धि होगी।

वहीं आने वाले अगले 5 दिनों तक बिहार में मौसम साफ रहेगा, किन्तु राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर इलाकों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा। जिसकी वजह से सड़को पर गाड़ियों की रफ्तार धिमी हो गई है। सड़को पर कुहासा छाये रहने के कारण, वाहन चालक दिन में भी लाइट जला कर चल रहे है। जबकि अचानक पारे में गिरावट से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। वहीं कुहासे के कारण से कई ट्रेनें विलंब से चल रही है।

दरसल भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार में शीतलहर का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंड में वृद्धि के साथ-साथ राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों की हवा भी जहरीली हो चुकी है। राज्य के 4 जिलों में AQI 400 के पार हो गया है। जबकि पटना का AQI 700 के पार जा चुका है। हालांकि राजधानी पटना की हवाओं को शुद्ध करने हेतु सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। हवा में धूल कण की मात्रा ना फैले व धूल कण को मारने की प्रक्रिया चल रही है।

Join Us