उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव अपना 44 वां बर्थडे मना रही हैं। उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्हें बर्थडे की खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लगातार दो बार डिंपल यादव कन्नौज से सांसद रही है और फिलहाल मैनपुरी से सांसद है। डिंपल यादव के निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। कैसे वहां अखिलेश यादव से मिली और कैसे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर शादी हुई।
![](https://i0.wp.com/biharkhabarlive.in/wp-content/uploads/2023/01/%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E2%99%A5%EF%B8%8F_-_akhileshyadav-_samajwadiparty-_samajwadi-_samajwadiparty-_samajwadipartyofficial-_samajwadidigitalforce-_lucknow-_uttarpradesh-_azamgarh-_jaunima.jpg?resize=640%2C800&ssl=1)
अखिलेश यादव और डिंपल यादव की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की फैमिली उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। डिंपल यादव अखिलेश को पाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे। डिंपल यादव अखिलेश यादव से मिली थी, उस दौरान उनकी उम्र केवल 17 साल की थी। अखिलेश यादव उस समय 21 साल के थे। उन दिनों के इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिंपल स्कूल में थी। दोनों एक सामान्य दोस्त के जरिए एक पार्टी में मिले थे, फिर मुलाकात दोनों के बीच दोस्ती में बदल गई।
![](https://i0.wp.com/biharkhabarlive.in/wp-content/uploads/2023/01/%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B2-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E2%9C%A8-_samajwadiparty-_akhileshyadav-_samajwadi-_samajwadiparty-_samajwadipartyofficial-_dimpleyadav-_mulayamsinghyadav-_jaunpur-_lakhnow-_uttarpradesh-_varanasimeriimage0_1.jpg?resize=640%2C800&ssl=1)
फिर अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बीच बातचीत होती रही और इसी दौरान अखिलेश पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। वहां जाने के बाद भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव एक दूसरे से बात करते रहे। दोनों ज्यादातर चिट्ठियों के माध्यम से एक दूसरे से बात करते थे। इसी तरह दोनों का इसलिए परवान चढ़ने लगा और फिर अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से डिंपल को कार्ड और प्रेम पत्र भेजते थे।
![](https://i0.wp.com/biharkhabarlive.in/wp-content/uploads/2023/01/%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B2-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E2%9C%A8-_samajwadiparty-_akhileshyadav-_samajwadi-_samajwadiparty-_samajwadipartyofficial-_dimpleyadav-_mulayamsinghyadav-_jaunpur-_lakhnow-_uttarpradesh-_varanasimeriimage0-01.jpeg?resize=640%2C664&ssl=1)
बता दें कि अखिलेश और डिंपल ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया। ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद अखिलेश पर शादी का लोड बढ़ने लगा फिर अखिलेश ने अपनी दादी मूर्ति देवी को डिंपल के बारे में जानकारी दी। मगर दोनों की स्टोरी में उस वक्त मोड़ आया जब उनके फैमिली इसके लिए राजी नहीं थे। कहते हैं मुलायम सिंह को डिंपल पसंद नहीं थी कारण था कि वह वह दूसरी जाति रानी राजपूत समाज से थी। वही डिंपल के पापा इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। फैमिली की नाराजगी के बाद भी दोनों ने 24 नवंबर 1999 को शादी रचा ली।
![](https://i0.wp.com/biharkhabarlive.in/wp-content/uploads/2023/01/%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%97-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B9%E0%A5%8B_-%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B2-_%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%B6%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF_-%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%9A%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%9F%E0%A4%B2_-_samajwadiparty-_samajwadi-_samajwadiparty-_samajwadipartyoima.jpg?resize=640%2C800&ssl=1)