BMW CE 02: TVS मोटर्स के साथ मिलकर भारत मे BMW लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके फ़ीचर्स और कीमत।

BMW CE 02: बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था, जो वर्तमान में अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बाजारों में उपलब्ध है। इसके बाद, हमने बताया कि CE 02 प्लेटफॉर्म को बीएमडब्ल्यू के भारत की स्थानीय साझेदार कंपनी टीवीएस के सहयोग से भारत में विकसित और निर्मित किया गया है। एक अपडेट से पता चलता है कि BMW CE 02 इस साल के अंत में भारत में लॉन्च होने वाला है।

BMW की कम होगी कीमत।

भारत में बीएमडब्ल्यू की बिकने वाली यह पहली महंगी स्कूटर नहीं है। कुछ वर्ष पहले ही मार्केट में बीएमडब्ल्यू की मॉडल C-400 GT मैक्सी-स्कूटर की बिक्री शुरू हुई थी जिसकी कीमत अभी के समय में 11.25 लाख रूपए है। इस कीमत पर बिकने से यह भारत में बिकने वाला सबसे महंगा स्कूटर बनता है। हालांकि BMW CE 02 की कीमत उतनी ज्यादा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: एथर की 115 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा 20 हजार का छूट, देखें फ़ीचर्स और फाइनल कीमत।

BMW CE 02 की स्पेसिफिकेशन।

BMW CE 02 एक अनोखी श्रेणी में आता है, जो न एक इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी डिजाइन में फर्शबोर्ड सेक्शन नहीं है और इसमें मोटरसाइकिल जैसे फ़ुटपेग हैं। इसमें 2kWh के दो स्प्लिट लिथियम-आयन बैटरी पैक देखने को मिलता है जो इसे पावर देने का काम करती है। इसके साथ ही यह 90 किमी की रेंज का दावा करती है। 15 एचपी के अधिकतम आउटपुट के साथ, 132 किलोग्राम की मशीन 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्राप्त करती है।

BMW CE 02 की कीमत।

हालाँकि इसके जर्मन ब्रांड के किफायती सिटी रनअबाउट होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अमेरिका में, बेस BMW CE 02 की कीमत 7,599 डॉलर है जो लगभग 6.2 लाख रुपये है, जबकि हाईलाइन ट्रिम की कीमत 8,474 डॉलर है जो लगभग 7 लाख रुपये है। इसके निर्माण भारत में होने की वजह से इसकी कीमत अन्य देशों की तुलना में कम होगी। कीमत कम होने के बावजूद भी संभावना है कि यह भारत का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनने की संभावना है। तत्काल एक स्कूटर के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप बीएमडब्ल्यू के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment