भारत में इस दिन लांच होगी Mahindra XUV 400, जानें इस इलेक्ट्रिक कार की फीचर्स

हाल ही में महिंद्रा ने वैश्विक बाजार में अपने 5 नए इलेक्ट्रिक कार्स लांच किये हैं। फिलहाल इन कार्स को लॉन्च होने में दो से तीन साल का वक्त लगने वाला है। इस आर्टिकल में हम इन पांचों कार्स की नहीं लेकिन, महिंद्रा की XUV 400 के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अगले महीने कंपनी भारत में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को 10 सितम्बर से पहले ही इंडिया में पेश कर दिया जा सकता है। अगर भविष्य में आप एक इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं तो महिंद्रा की XUV 400 आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। तो XUV 400 से संबंधित तमाम जानकारी के बारे में बताते हैं।

महिंद्रा के XUV 400 को कंपनी दो इंजन विकल्प के साथ लांच कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही इंजन शानदार रेंज देने की कैपिसिटी रखता है। कंपनी के मुताबिक इस कार को आप एक बार चार्ज करके सुलभता से 300 से 400 किमी तक चला सकते हैं। महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक कार में सिंगल मोटर का उपयोग करने वाली है। यह मोटर 150वीएचपी पावर पैदा कर सकता है। भारत में पेश होने के बाद इस कार का सर्वप्रथम Nexon EV से टक्कर होगा। बता दें ARAI के अनुसार Nexon EV सिंगल चार्ज में 300 किमी से अधिक का रेंज देने की क्षमता है।

अपकमिंग Mahindra की XUV 400 के फीचर्स के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। खबर के मुताबिक यह कार 4.2 मीटर लम्बी होगी और देश में पहले से मौजूद टाटा की Nexon EV से मुकाबला होगा। इस कार के दूसरे खूबियों की बात करें तो इसमें कनेक्टेड कार AI तकनीक, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कुछ आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं। महिंद्रा XUV 400 की कीमत 12 लाख से 20 लाख रुपये तक हो सकती है। देश में इस कार का मुकाबला Tata Nexon के और MG ZS EV से होने वाला है।

Join Us